मुम्बई ब्लॉग : भोजपुरिया ब्लॉग : बीबीसी से मेरी बात : सिने गॉसिप

Sunday, December 18, 2005

झोलझक्कड़ की डायरी भाग-2

आइटम नंबर से की तौबा
'बाबू जी जरा धीरे चलो' गीत से पहचान बनाने वाली याना गुप्ता को लीड रोल से जाने क्यों परहेज था, लेकिन वह आइटम नंबर के लिए हामी भर देती थीं। फिर अचानक ऐसा क्या हुआ कि उन्हें अभिनय कि लिए सोचने पर विवश होना पड़ा। चलिए देखते हैं कि अब वह अपने अभिनय का जलवा बिखेर पाती हैं या नहीं।


तारा पर सितम
तारा शर्मा की फिल्म 'साया' में उनके अभिनय की तारीफ सबने की थी। इसके बाद रिलीज हुई 'मस्ती' और 'पेज-3' भी हिट हुई। लेकिन उन्होंने फिल्म 'सितम' में इतने बोल्ड सीन दिए कि दर्शक उसे हजम नहीं कर पाए और फिल्म दूसरे दिन ही सिनेमाघर से उतर गई। मैडम कुछ तो अक्ल लगाया करो कि कपड़ों के साथ उसे भी...।


आयशा का क्या कहना
आयशा टाकिया अपनी नई फिल्म 'शादी से पहले' में अपने अंग प्रदर्शन की तुलना मल्लिका शेरावत से करने की वजह से नाराज हैं। वह अपने अंगप्रदर्शन को कलात्मक मानती हैं। कहीं आप यह सब अपने ब्वॉयफ्रेंड को खुश करने के लिए तो नहीं कर रही हैं। वह तो यह सुनकर पहले ही कह चुके हैं, आयशा तेरा क्या कहना।


शाहिद की पसंद

अगर आपसे पूछा जाए कि शाहिद कपूर की पहली पसंद कौन है, तो आप सब छूटते ही एक ही नाम लेंगे करीना कपूर। लेकिन अगर आपसे कहा जाए कि करीना से भी ज्यादा उन्हें कोई पसंद हैं। क्यों चौंक गए न आप सब। अरे और कोई नहीं बल्कि उनको अपनी नींद से बहुत प्यार है। और उनके साथ करीना हो तो कहना ही क्या।


ख्वाहिश नताली की
मिस यूनिवर्स नताली ग्लेडोवा भी बॉलीवुड के के मोह में पड़ गई हैं। बॉलीवुड में उनकी पहली पसंद सलमान खान और जॉन अब्राहम हैं। वह मिस यूनिवर्स का अनुबंध समाप्त होते ही बॉलीवुड में एंट्री करेंगी। कई निर्माता उनकी सुंदरता को देखकर उन्हें लेने का मन भी बना चुके हैं। क्या बात है मैडम, कोशिश जारी रखिए।


सीरियस और मैं, कभी नहीं
रिया सेन का नाम आते ही एक चुलबुली सी लड़की का चेहरा सामने आ जाता है। वह रियल लाइफ में वाकई बड़ी चुलबुली हैं। उनके पास काफी बड़ी बैनर की फिल्में हैं, जिसके चलने न चलने से उनको कोई फर्क नहीं पड़ता। रिया खुद के खुश मिजाज होने पर नाज करते हुए कहती हैं कि सीरियस और मैं कभी नहीं।

साभार: दैनिक जागरण

0 Comments:

Post a Comment

<< Home