मुम्बई ब्लॉग : भोजपुरिया ब्लॉग : बीबीसी से मेरी बात : सिने गॉसिप

Tuesday, December 20, 2005

झोलझक्कड़ की डायरी भाग-4

एक दूजे के लिए
जॉन अब्राहम फिल्म काबुल-एक्सप्रेस की शूटिंग के बाद जैसे ही वापस लौटे बीमार पड़ गए। पता चला कि उन्हें टाइफाइड हो गया है। बिपाशा को जैसे ही पता चला वैसे ही वह जॉन की सेवा करने पहुंच गई। जॉन उनको इतनी सेवा करते देख गदगद हो उठे। सही है, वह दोनों हैं भी तो एक दूजे के लिए।

रेखा का रहस्य
जब अमिताभ बच्चन लीलावती अस्पताल में भर्ती थे तब उनसे मिलने काफी लोग आए थे। उन लोगों में एक नाम रेखा का भी है। हालांकि उन्हें किसी ने देखा नहीं है, फिर भी लोगों ने कयास लगाई है कि वह बिग बी को देखने गई थीं। क्या बात है, मीडिया की नजरों से भी बच गई मैडम।

आगे बढ़ना कोई इनसे सीखे
सेलिना जेटली ने आगे बढ़ने का तरीका सीख लिया है। इन दिनों संजय गुप्ता के साथ उनके अफेयर की खबरें सुनने को मिल रहीं। सेलिना ने इसका फायदा तब ही उठाया जब समीरा कोलकाता में थी। अब इससे सेलिना जेटली कितनी ऊंचाई तक पहुंच सकती हैं यह तो वह ही बता सकती हैं।

इमोशनल फरदीन
फरदीन खान की अभी हाल ही में शादी हुई है। ऐसे में उनके पूर्व गर्लफ्रेंड अमृता अरोड़ा का फोन उनको इमोशनल कर गया। ऐसा क्या कहा अमृता ने जो वह इतने भावुक हो गए। अरे उन्होंने तो बस अपनी सजी हुए भाषा में अपनी भावनाएं पेश की। बस फिर क्या था, अमृता कह बातों का असर फरदीन की आंखों में देखने को मिला।

लारा का कन्फेशन
लारा दत्ता ने स्वीकार किया है कि वह 17 साल की उम्र में नेस वाडिया के प्यार में पड़ गई थीं। जी हां वही नेस वाडिया जो आजकल प्रीति जिंटा के ब्वाय फ्रेंड हैं। प्रीति डरने की जरूरत नहीं है, लारा तो आजकल केली दोरजी के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही हैं। क्या इरादा हैं मैडम।

मिथुन का मोह
मिथुन ने अपने बेटे मिमोह को फिल्म 'ही द ओनली वन' में लांच कर दिया है। इसकी नायिका हंसिका मोटवानी हैं। अब देखते हैं कि मिमोह अभिनय के क्षेत्र में अपने पिता का नाम रोशन करते हैं या फिर अपनी मां योगिता बाली का।

साभार: दैनिक जागरण

0 Comments:

Post a Comment

<< Home