मुम्बई ब्लॉग : भोजपुरिया ब्लॉग : बीबीसी से मेरी बात : सिने गॉसिप

Sunday, December 25, 2005

झोलझक्कड़ की डायरी भाग-6

बॉलीवुड में अब और नहीं
ऐश्‍वर्या राय को लगता है आजकल बॉलीवुड में मजा नहीं आ रहा। वह केवल हॉलीवुड में ही रमना चाहती हैं। इसलिए उन्होंने बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम करने से मना कर दिया। क्या सच है मैडम या फिर संतोषी जी ने खुद ही आपको अपनी फिल्म से आउट किया था।


ऐश को एक और झटका
ऐश्‍वर्या राय को इन दिनों हॉलीवुड की फिल्मों के साथ ही झटके खाने को भी मिल रहे हैं। संजय लीला भंसाली ने 'ब्लैक' के बाद अपनी अगली फिल्म 'सांवरिया' के लिए हीरोइन का चुनाव कर रहे थे, जिसमें रानी मुखर्जी और ऐश्‍वर्या राय में कड़ी स्पर्धा थी। लेकिन बाजी तो रानी ही मार ले गई। क्यों मैडम दिया न रानी ने जोर का झटका।


करीना कपूर का बेस्ट फ्रेंड
अभी हाल ही में करीना कपूर को शेक्सपीयर के नाटक ओथेलो में काम करने का मौका मिला। इसके अलावा अभी फिल्म 'दोस्ती' भी रिलीज हुई। अगर उनसे उनके बेस्ट फ्रेंड के विषय में पूछा जाए तो वह अभिनय को ही अपना बेस्ट फ्रेंड मानती हैं। जरा धीरे बोलिए मैडम कहीं शाहिद ने सुन लिया तो नाराज हो जाएंगे।


शाहिद की आंखें
शाहिद कपूर की आंखें इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई हैं। भई ऐसी क्या खास बात है शाहिद की आंखों में। दरअसल आजकल वह आंखों पर काला चश्मा चढ़ाए घूम रहे हैं। वह तो इसका कारण इंफेक्शन बता रहे हैं, लेकिन लगता है मामला कुछ और ही है। क्यों सही कहा न।


फिर जागा पशु प्रेम
ईशा कोप्पिकर की आजकल चांदी है। उन्हें फिल्मों के साथ विज्ञापन के भी ऑफर आ रहे हैं। हाल ही में पेटा ने ईशा को पिंजरे में बंद कर एक विज्ञापन बनाया है। इसमें वह यह बताएंगी कि जानवरों को संग्रहालय में रखना ठीक नहीं है। अब लगता है ईशा को संग्रहालय में रखा जाएगा। क्यों मैडम।


ऐसा भी होता है
बॉलीवुड में जब तक फिल्म रिलीज नहीं होती है तब तो फिल्म की तारीफ करते हैं लेकिन फिल्म अगर फ्लॉप हो जाती है तो कोई उसे पूछता तक नहीं है। ऐसा ही कुछ फिल्म 'एक खिलाड़ी एक हसीना' के साथ भी हुआ। यहां तक कि फरदीन भी उस फिल्म के बारे में बात नहीं करना चाहते है। सही है, फ्लॉप फिल्म के बारे में बात क्यों।

साभार: दैनिक जागरण

0 Comments:

Post a Comment

<< Home