मुम्बई ब्लॉग : भोजपुरिया ब्लॉग : बीबीसी से मेरी बात : सिने गॉसिप

Thursday, December 29, 2005

झोलझक्कड़ की डायरी भाग-7

हाल कैसा है जनाब का
करीना कपूर और शाहिद कपूर की दोस्ती के परवान चढ़ने की खबर सबको है। शाहिद को करीना ने काफी खूबसूरत गिफ्ट दिए। 'वाह लाइफ हो तो ऐसी' के सेट पर भी करीना ने एक गिफ्ट भेजा जिसमें एक माउथ ऑर्गन था। अच्छा है न जब करीना नाराज हो जाएंगी तो शाहिद उन्हें ऐसे ही मनाएंगे।


बहुत खुश हूं मैं
प्रियंका चोपड़ा इन दिनों बड़ी खुश नजर आ रही हैं। इस बार उनकी कुछ फिल्मों के सफल होने से वह खुद को गौरवान्वित महसूस करने लगी हैं। उनका मानना है कि इस सफलता के बाद निर्देशक उनकी ओर ध्यान जरूर देंगे। अब देखते हैं कि यह सफलता उनके साथ कब तक रहती है।


गुमशुदा कोई हुआ
फरदीन खान शादी के बाद ऐसे गायब हुए जैसे गधे के सिर से सींग। फरदीन खान शादी के बाद हनीमून पर गए, पर वे कहां गए हैं इसका किसी को पता नहीं। क्यों जनाब अपनी बेगम को इतना छिपा कर क्यों रखा है।


ख्वाहिश काइली की
नामी सिंगर काइली मिनॉग ने ढेर सारी ख्वाहिशें पाल रखी हैं। वह अगले साल तक अपना नया एलबम रिलीज करने और साथ ही कई जगहों की सैर करने का इरादा रखती हैं। क्या बात है मैडम इतनी सारी प्लानिंग एक साथ। इरादा तो ठीक है न।


ऑरलैंडो और केट की सगाई
खबर है कि हॉलीवुड एक्टर ऑरलैंडो ब्लूम अपनी अदाकारा प्रेमिका केट बॉसवर्थ से जल्द ही सगाई करने वाले हैं। केट ने अपनी सगाई के लिए 60 हजार पौंड की हीरे की अंगूठी ली। क्या बात है।


अक्षय की गंभीरता
अक्षय कुमार इन दिनों बड़े गंभीर हो गए हैं। अब वह अपनी हर फिल्म के हर पहलू में रुचि लेता है। सुनने में आया है कि वह राजकंवर कि फिल्म 'हम को दीवाना कर गए' के हर स्टोरी सेशन पर बैठते हैं। अक्षय फिल्म के गीत संगीत में भी रुचि ले रहे हैं। क्यों अक्की जी ट्विंकल खन्ना ने कान उमेठ दिए क्या?


साभार: दैनिक जागरण

1 Comments:

At 1:03 AM, Blogger deepanjali said...

जो हमे अच्छा लगे.
वो सबको पता चले.
ऎसा छोटासा प्रयास है.
हमारे इस प्रयास में.
आप भी शामिल हो जाइयॆ.
एक बार ब्लोग अड्डा में आके देखिये.

 

Post a Comment

<< Home